Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर अपनी सबसे बड़ी इच्छा बताई – परिवार के साथ समय बिताना

 अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर अपनी सबसे बड़ी इच्छा बताई – परिवार के साथ समय बिताना


5 मार्च, 2026, मुंबई: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के ताज़ा एपिसोड में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक लम्हा देखने को मिला, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ज़िंदगी में परिवार की अहमियत पर खुलकर बात की।


एक दिलचस्प बातचीत के दौरान, कंटेस्टेंट नमिता ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार से सवाल किया, “सब कुछ लाइफ़ में इतना कुछ अचीव कर लिया है, जो कि बहुत अच्छा है। आप हाईएस्ट टैक्स पेयर भी रहे हो। अब ऐसी कौन-सी चीज़ है लाइफ़ में जो आपकी ख्वाहिश है?”


अपने खास विनम्र अंदाज़ और चुटीलेपन के साथ जवाब देते हुए, अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए सबसे पहले कहा, “मेरी ख्वाहिश है कि ये आख़िरी सवाल हो,” और पूरे सेट पर हंसी की गूंज फैल गई। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने एक ऐसी बात कही जिसने सबके दिल को गहराई से छू लिया—"और साथ में एक और ख्वाहिश हो, मेरी इच्छा है कि मैं अपने परिवार के साथ और ज़्यादा समय बिता सकूँ।”



अपने दिल को और खोलते हुए, अभिनेता ने अपनी निजी ज़िंदगी की एक दुर्लभ झलक साझा की। उन्होंने कहा, “ऐसा तो मैं आपको बता दूँ, मैं साल के 365 दिनों में से 120 दिन सिर्फ अपने परिवार के लिए निकालता हूँ, लेकिन वो भी कम लगते हैं।“


यह एपिसोड एक खूबसूरत मैसेज लेकर आया कि चाहे इंसान कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो या कितनी भी उपलब्धियां क्यों न हासिल कर ले, अपने अपनों के साथ बिताया गया समय ही सबसे कीमती होता है। अक्षय कुमार ने अपने दिल से निकले शब्दों के ज़रिए एक बार फिर साबित कर दिया कि असली सफलता उसी में है कि हम अपने प्रियजनों के लिए वक्त निकाल पाएं।


देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, अक्षय कुमार के साथ, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.