Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर अक्षय कुमार ने किटी पार्टीज़ के राज़ पर उठाए सवाल, दिल छू लेने वाली बातचीत ने बनाया एपिसोड खास

 व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर अक्षय कुमार ने किटी पार्टीज़ के राज़ पर उठाए सवाल, दिल छू लेने वाली बातचीत ने बनाया एपिसोड खास 


6 मार्च 2026, मुंबई: डबल धमाका राउंड के बाद शो का माहौल और भी जोशीला हो गया, जब अक्षय कुमार ने कंटेस्टेंट अभनीत शर्मा (पेशे से प्राइवेट प्लेन्स के डीलर) और उनकी मां से व्हील ऑफ फॉर्च्यून के मंच पर खुलकर बातचीत की। यह सेगमेंट खेल से आगे बढ़कर मां की अपने बेटे के लिए उपयुक्त रिश्ता ढूंढने की जिद और “किटी पार्टीज़” की रहस्यमयी दुनिया पर केंद्रित रहा।



बातचीत की शुरुआत तब हुई जब अभनीत ने अपनी मां की लगातार कोशिशों पर हल्की शिकायत जताई। उन्होंने कहा, “सर, शादी का मेरा प्लान तो है लेकिन कभी-कभी मैं थक जाता हूं। क्योंकि मैं जहां भी किसी शादी वगैरह में जाता हूं तो मम्मी मुझे एकदम से प्रोडक्ट बनाकर पेश कर देती हैं।” अक्षय कुमार इस खुलासे से उत्सुक हो गए और मजाकिया अंदाज़ में पूछा, “तो तेरी मम्मी तुझे ऐसी शादियों में कैसे इंट्रोड्यूस करती हैं?” अभनीत का जवाब सुनकर दर्शक मुस्कुरा उठे—“ये देखिए ये मेरा बच्चा है, दिखता भी अच्छा है, कमाता भी ठीक-ठाक है और अगर आपकी कोई बेटी वगैरह है तो ज़रूर बताइए।”


मामला और दिलचस्प तब हुआ जब अभनीत ने बताया, “सर, शादी में तो ठीक है लेकिन परसों ही मेरी मम्मी मुझे एक पार्टी में ले गईं, वो भी किटी पार्टी में, और मुझसे होस्ट करवाया।” इस पर हैरान अक्षय ने उनकी मां से पूछा, “इस किटी पार्टी में जब आप लोग जाते हैं तो बातें क्या होती हैं? क्योंकि मेरी मम्मी भी जाया करती थीं किटी पार्टियों में और मैं सोचता था कि वहां आदमी जाकर बात क्या करते हैं।” अभनीत की मां ने सहजता से जवाब दिया, “सर, हम गेम वगैरह खेलते हैं या अपने बच्चों के बारे में बातें करते हैं।”


अक्षय ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “मैं नहीं मानता, इसमें कोई गहराई है। मैं जानना चाहता हूं कि कैसी बातें होती हैं, कैसी गॉसिप होती है? कि अगले हफ्ते किसके हसबैंड का मर्डर करना है।” इसके बाद उन्होंने एक मजेदार सच्चाई भी बताई—“एक सच बात बोलूं, आदमी औरतों से ज़्यादा गॉसिप करते हैं।”

देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी टेलीविज़न पर और सोनीलिव पर स्ट्रीम करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.