Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

रोहित शेट्टी ने रिलीज किया फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक

रोहित शेट्टी ने रिलीज किया फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अक्ष अक्षय कुमार इस वक्त रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहे हैं, और फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी इंतजार और एक्साइटमेंट को रोहित शेट्टी ने और बढ़ा दिया है। ‘सिंघम अगेन’ से रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसमें अक्षय हेलीकॉप्टर से दोनों हाथों में मशीन गन लेकर छलांग लगाते हुए दिख रहे हैं। फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं, और अक्षय का यह अंदाज देख कटरीना कैफ ने भी रिएक्ट किया है। ‘सिंघम अगेन’ में अक्षय कुमार एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी बनकर एंट्री कर रहे हैं। वीर सूर्यवंशी फिल्म में सिंघम यानी अजय देवगन की मदद करते नजर आएंगे। इसमें ‘सिंबा’ रणवीर सिंह भी होंगे। रोहित शेट्टी ने अक्षय का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ”सिंघम अगेन’ में हम वही कर रहे हैं, जो हमारे फैंस हमें करते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए ये रहे अक्षय कुमार और एक हेलीकॉप्टर। हमने ‘सूर्यवंशी’ के दो साल पूरे कर लिए हैं, और मौके पर वीर सूर्यवंशी, लड़ाई में सिंघम के साथ जुड़ गया है।’
सिंघम अगेन’ से अक्षय का फर्स्ट लुक देख फैंस उतावले हो गए हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने इसे अब तक का बेस्ट पोस्टर बताया है। एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘इस बड़ी ब्लॉकबस्टर का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’ वहीं कटरीना कैफ ने अक्षय के पोस्टर पर फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है और एक्साइटमेंट जाहिर की है। ‘सिंघम अगेन’ अगस्त 2024 में रिलीज ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘सिंघम’, ‘सिंघम 2’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ शामिल हैं। इस यूनिवर्स में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह शामिल हैं। अब इन तीनों के साथ ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2023 में शुरू हुई थी, और यह 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.