Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

फिल्म “विवाह 3” का धमाल मचाने वाला ट्रेलर हुआ आउट

निर्माता निशांत उज्जवल, प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की फिल्म “विवाह 3” का धमाल मचाने वाला ट्रेलर हुआ आउट
विवाह 1 और विवाह 2 की सफलता के बाद आज निर्माता निशांत उज्जवल व युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की फ़िल्म विवाह 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है।यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “विवाह 3” के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की धडकनें तेज कर दी है. फिल्म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है. इस फिल्म में जहाँ सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं, वहीं एक बार फिर इस फिल्म का निर्माण निशांत उज्ज्वल ने किया है. लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=gTEJ7njzDTg
फिल्म “विवाह 3” के ट्रेलर का रन टाइम 3:32 मिनट है, जिसकी शुरुआत फिल्म की लीड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के सीन से होता है, जो गम में डूबी अँधेरे जंगल में बैठी नज़र आ रही है और ट्रेलर का अंत आम्रपाली दुबे के द्वारा शूटआउट से होता है. फिल्म का ट्रेलर इन्हीं दो बिन्दुओं के बीच केन्द्रित है, जिसमें एक्शन, इमोशन, प्यार और तकरार के साथ दिल को छू लेने वाले संगीत और संवाद फिल्म “विवाह 3” को अलग बनाने वाली लग रही है. अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़की की शादी कहीं और होती है, तब उसका प्रेमी उसकी शादी में आकर डांस कर अपने अनकंट्रोल्ड हो जाता है. मगर इस फिल्म में इसके विपरीत नज़र आएगी. फिल्म में संजय पांडेय और अवधेश मिश्रा भी अपनी अदाकारी से सबों का ध्यान खींचते नज़र आते हैं. कुल मिला कर ट्रेलर दिलचस्प है और फिल्म में क्या कुछ होगा, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.