Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

वीर पहाड़िया ने कर्नाटक के कोल्लूर मूकांबिका मंदिर में लिया देवी मां का आशीर्वाद*

 *वीर पहाड़िया ने कर्नाटक के कोल्लूर मूकांबिका मंदिर में लिया देवी मां का आशीर्वाद*


वीर पहाड़िया ने हाल ही में कर्नाटक स्थित प्रसिद्ध कोल्लूर मूकांबिका मंदिर के दर्शनकर, अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की है।


मंदिर परंपरा के अनुसार पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे वीर ने सफेद धोती के साथ सफेद अंगवस्त्र पहने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां के दर्शन करके पूजा-अर्चना की और मंदिर के विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।




अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए वीर ने लिखा है, “तीन शक्तियां, एक रूप… शक्ति में महाकाली, कृपा में महालक्ष्मी और ज्ञान में महासरस्वती। जय मां मूकांबिका।”


गौरतलब है कि कर्नाटक के कोल्लूर में स्थित मूकांबिका मंदिर, देवी मूकांबिका को समर्पित है, जिन्हें महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती, इन तीनों स्वरूपों में पूजा जाता है। फिलहाल वीर की इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके फैंस को उनकी गहरी आस्था और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव की एक खास झलक दे दी है।


वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' से की थी। फिलहाल वह जल्द ही 'नाम – टू लिव इज़ वॉर' में नजर आनेवाले हैं। महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत इस डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म में वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है।





https://www.instagram.com/p/Db5n0GhEyuo/?img_index=1&igsh=aGlkbHJoNTExNDFw

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.