Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

वीर पहाड़िया ने 'प्रेम कीटाणु' के साथ बढ़ाया अपना फ़िल्मी सफर, इस गांधी जयंती पर होगी रिलीज

 वीर पहाड़िया ने 'प्रेम कीटाणु' के साथ बढ़ाया अपना फ़िल्मी सफर, इस गांधी जयंती पर होगी रिलीज


‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद वीर पहाड़िया लगातार बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करते जा रहे हैं और इसका सबूत है महेश भट्ट की  'नाम – टू लिव इज़ वॉर' के बाद उनकी अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’, जिसकी घोषणा उन्होंने हाल ही में की है। इसी वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी नजर आएंगे।



'प्रेम कीटाणु' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है, जो ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और चर्चित सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म गौरव वर्मा के नए लॉन्च किए गए बैनर अवनिका फिल्म्स की पहली प्रोडक्शन है, जिसे फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया जा रहा है।


इसकी कहानी युवाओं की आकांक्षाओं, रिश्तों और रोजमर्रा की चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की कहानी एक दिल छू लेने वाली और रिलेटेबल एंटरटेनर है। हास्य और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में आधुनिक जीवन और प्यार को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश भी की गई है।


ऐसे में यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि ‘प्रेम कीटाणु’ वीर पहाड़िया को उनके डेब्यू ‘स्काई फोर्स’ से बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करेगी। ‘स्काई फोर्स’ में उन्होंने भारतीय वायुसेना के अधिकारी टी. विजया का किरदार निभाया था। ऐसे में देशभक्ति और एक्शन से भरपूर ड्रामा के बाद अब युवा और रिश्तों पर आधारित एंटरटेनर का हिस्सा बनना दिखाता है कि वीर अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग तरह के किरदार और जॉनर तलाश रहे हैं।


जैसा कि वीर की आगामी फिल्मों की लिस्ट में डार्क एक्शन थ्रिलर ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ भी शामिल है। महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत और सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वीर के साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे, जो पहली बार नेगेटिव भूमिका में दिखाई देने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय कर रहे हैं।


‘प्रेम कीटाणु’ और ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ के जरिए वीर पहाड़िया दो बिल्कुल अलग सिनेमाई दुनिया का हिस्सा बन रहे हैं। एक ओर जहां ‘प्रेम कीटाणु’ रोमांस, हास्य और युवा भारत की रोजमर्रा की वास्तविकताओं को सामने लाएगी, वहीं ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ में उनका एक इंटेंस और रग्ड एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।


‘स्काई फोर्स’ के बाद इन दोनों फिल्मों की घोषणा वीर पहाड़िया के करियर के अगले चरण की ओर इशारा करती है, जहां अभिनेता किसी एक इमेज तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग जॉनर और किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.