Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

*सपने, ताकत और जिंदा रहने की लड़ाई! प्राइम वीडियो ने सपने वर्सेस एवरीवन के नए सीज़न का दमदार ट्रेलर जारी किया*

 *सपने, ताकत और जिंदा रहने


की लड़ाई! प्राइम वीडियो ने सपने वर्सेस एवरीवन के नए सीज़न का दमदार ट्रेलर जारी किया*


भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ सपने वर्सेस एवरीवन के दूसरे सीज़न का दमदार ट्रेलर जारी किया। यह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में सेट है। इस सीरीज़ को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणाभ कुमार और विजय  कोशी ने इसे द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज़ एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रही है। इनके साथ अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रीमियर होगी।


https://www.youtube.com/watch?si=asSWyV9nPUw_o26i&v=7MRB0PWyO6U&feature=youtu.be

 

नए सीज़न का ट्रेलर दर्शकों को पहले सीज़न के अहम पलों की याद दिलाता है और फिर सीधे आगे आने वाली उथल-पुथल में ले जाता है। मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की ऊँची दांव वाली दुनिया के बीच सेट यह जबरदस्त ट्रेलर दिखाता है कि हर फैसला भारी कीमत पर लिया जाता है, जहाँ ताकतवर रिश्तों, बड़ी रकम और पावर की लड़ाई का असर दिखता है। यह कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के संघर्ष को दिखाती है, जो एक सख्त और निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति की खतरनाक दुनिया में सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है, जहाँ सब कुछ ताकत, महत्वाकांक्षा और नियंत्रण पर चलता है। जैसे-जैसे पुरानी बातें और घाव सामने आते हैं, उनकी ज़िंदगी ठुकराव, बदले और जोखिम भरे फैसलों के बीच उलझती जाती है। ट्रेलर के अंत में एक बड़ा सवाल छोड़ दिया जाता है—ऐसी दुनिया में, जहाँ सपने आसानी से नहीं मिलते और हर मुश्किल के बाद ही पूरे होते हैं, आप उन्हें पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं? क्या प्रशांत को आखिरकार बड़ा मौका मिलेगा? क्या जिमी अपने पुराने हिसाब चुकता करेगा?

 

जिमी का किरदार निभाने वाले और सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 के *लेखक-निर्देशक अंबरीश वर्मा ने कहा,* “ सपने वर्सेस एवरीवन मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना रहा है। पहले सीज़न को दुनिया भर के दर्शकों से जो शानदार प्यार और सराहना मिली, उसी ने हमें दूसरा सीज़न बनाने के लिए प्रेरित किया। यह कहानी वास्तविक जीवन की सच्चाइयों को ईमानदारी से दर्शाती है, जिससे दर्शक आसानी से खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। मैं TVF और प्राइम वीडियो का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मंच दिया कि मैं इस सफर को भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा कर सकूं। नए सीज़न में आप किरदारों को और ज्यादा गहराई और विकसित रूप के साथ देखेंगे, जहां कहानी का दायरा और दांव दोनों पहले से बड़े हो गए हैं। मैं खास तौर पर इस बात को लेकर उत्साहित हूँ कि दर्शक जिमी का सफ़र देखेंगे—वह पहले से कहीं ज़्यादा गहरा, उलझा हुआ और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ कि दर्शक सपने वर्सेस एवरीवन के नए सीज़न का अनुभव करें, जब यह 1 मई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।"

 

परमवीर सिंह चीमा, जो सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 में प्रशांत का किरदार निभा रहे हैं, *उन्होंने कहा,* “पहले सीज़न को दर्शकों से जो प्यार मिला और उन्होंने मेरे किरदार को जिस तरह अपनाया, वह सच में बहुत भावुक कर देने वाला था। प्रशांत के रूप में वापस लौटने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास और संतोषजनक अनुभव है। हमें जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक फिर से प्रशांत की इस यात्रा से जुड़ें, जहाँ वह एक अभिनेता बनने के अपने सपने के पीछे भाग रहा है। सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 देखें, सिर्फ प्राइम वीडियो पर, 1 मई से।”

 

सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 में कुकरेजा उर्फ मामा का किरदार निभा रहे *विजयंत कोहली ने कहा,* “मैं सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 के लिए वापस लौटकर बेहद उत्साहित हूं, यह सफर मेरे लिए रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी रहा है। नया सीज़न वहीं से शुरू होता है जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था और यह पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली होने का वादा करता है, जिसमें दांव पहले से कहीं ज़्यादा ऊँचे हैं। इसमें आपको ज्यादा तनाव, अधिक जटिलता और किरदारों के बीच लगातार बदलते संबंध देखने को मिलेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक कुकरेजा के किरदार को उतना ही पसंद करेंगे, जितना मैंने सपने वर्सेस एवरीवन के इस नए सीज़न में निभाते हुए महसूस किया।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.