Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

*अपनी फिल्म 'एक दिन' की रिलीज से पहले देवेन भोजानी को सपोर्ट करने पहुंचे आमिर और जुनैद खान*

 *अपनी फिल्म 'एक दिन' की रिलीज


से पहले देवेन भोजानी को सपोर्ट करने पहुंचे आमिर और जुनैद खान*


_आमिर खान और देवेन भोजानी का साथ बहुत पुराना है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी और अपना पहला नाटक भी एक साथ ही किया था!_


आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन'  को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी के रूप में पहचानी जाने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म की रिलीज करीब आते ही, आमिर खान और जुनैद खान एक्टर देवेन भोजानी को उनकी गुजराती फिल्म 'धबकारो' के लिए सपोर्ट करने पहुंचे, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।


देवेन भोजानी की गुजराती फिल्म 'धबकारो' और 'एक दिन' दोनों ही 1 मई को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में आमिर और जुनैद ने एक्टर से मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। अपनी फिल्म के साथ ही दूसरी फिल्म को इस तरह सपोर्ट करना आमिर और जुनैद का वाकई एक बहुत ही नेक और सराहनीय कदम है।


खास बात यह है कि आमिर खान और देवेन भोजानी ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी; दोनों ने अपना पहला नाटक एक साथ किया था। इसके अलावा, वे सुपरहिट फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में भी साथ नजर आए थे।



'एक दिन' के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे समय के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। इन दोनों ने मिलकर 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब 'एक दिन' के साथ यह जोड़ी फिर से रोमांस के जॉनर में वापसी कर रही है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इनका साथ आना दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है कि इस बार पर्दे पर क्या जादू देखने को मिलेगा।


आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। सुनील पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.