Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

*संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दिल से की वध 2 को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू*

 *संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दिल से की वध 2 को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू*


2026 की सबसे मोस्ट-अवेटेड थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों में शामिल वध 2 एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे अनुभवी और सम्मानित कलाकारों को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। रिलीज़ करीब आते ही दोनों कलाकारों ने दर्शकों से अपील की है कि वे वध 2 को सिनेमाघरों में जरूर देखें। 6 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।


https://www.instagram.com/reel/DUXWB8GCFum/?igsh=MXQ1bHVhMWkxOW1xeA==



ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों को लगातार इंट्रीग कर रही है और लोग इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


https://www.instagram.com/reel/DUAJ13tCFik/?igsh=bzJuZHphZWhiZTQ4


जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित, और लव रंजन व अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और मोस्ट-अवेटेड रिलीज़ में शामिल हो चुकी है।


2025 में 56वें IFFI में हुई इसकी गाला प्रीमियर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया, जहां इसे जोरदार तालियां मिलीं और एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गजों के रूप में पहचान पुख्ता हो गई।


लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.