नवरात्रि के पाँचवें दिन का रंग होता है हरा, जो समृद्धि, विकास और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसी पावन अवसर पर विद्या बालन ने लगातार अपनी पारंपरिक शैली को जीवंत करते हुए पांचवे दिन हरे रंग की साड़ी पहनी है। विद्या हरे रंग की क्लासिक साड़ी पहनकर न केवल अपनी सादगी और सुंदरता का परिचय दे रही हैं, बल्कि माँ दुर्गा के इस स्वरूप को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं, जो करुणा और नए आरंभ का प्रतीक है।
विद्या बालन का यह पारंपरिक लुक उनकी गरिमा और आत्मविश्वास को और निखार रहा है। हर बार की तरह उनकी साड़ी पहनने की अदाएँ बताती हैं कि वे भारतीय परिधान की असली शान हैं।
