Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

तैयार हो जाइए बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ के पहले गीत ‘धना पिशाची’ के लिए, जो रिलीज हो रहा है 30 सितंबर को*

 *तैयार हो जाइए  बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ के पहले गीत ‘धना पिशाची’ के लिए, जो रिलीज हो रहा है 30 सितंबर को* 


ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत और सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधारा', ने अपने पहले गाने ‘धना पिशाची’ के साथ अपने संगीतमयी सफर की शुरुआत कर दी है। यह गाना 30 सितम्बर को रिलीज़ होगा। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है। रहस्यमयी विषय, पोस्टर और टीज़र से पहले ही चर्चा में रह चुकी जटाधारा अब अपने गीत के ज़रिए 7 नवम्बर को होने वाले भव्य थिएटर रिलीज़ की तैयारियों को और मज़बूत कर रही है।


नए पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा एक दिव्य और शाही रूप में दिखाई दे रही हैं। वे पारंपरिक परिधान में, भारी सोने के गहनों से सजी हुई, चारों ओर फैले सोने-हीरे और प्राचीन खज़ानों के बीच एक रहस्यमयी आभा बिखेरती नज़र आ रही हैं। उनके पीछे का दृश्य दैवीय प्रकाश और आध्यात्मिक वातावरण से दमक रहा है, मानो शक्ति, रहस्य और आकर्षण का संगम हो।



इस सिलसिले में निर्माता उमेश कुमार बंसल ने कहा, “जटाधारा एक ऐसी फिल्म है, जिसमें पौराणिक कथाओं, आस्था और लोककथाओं का अनोखा संगम होगा। सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकारों के साथ हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस भव्य कथा और प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हमारा पहला गाना ‘धना पिशाची’ फिल्म के रहस्यमयी और शक्तिशाली सार को दर्शाता है और आगे की यात्रा का सुर तय करता है।”


साथ ही प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, “सोनाक्षी सिन्हा ‘जटाधारा’ में शक्तिशाली दानवी देवी ‘धन पिशाचनी’ का किरदार निभा रही हैं। उनके अभिनय ने इस अहम किरदार को गहराई और प्रभाव दिया है, जिसमें शक्ति, पौराणिकता और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम है। दक्षिण भारतीय सिनेमा से प्रेरणा लेते हुए हमने धन पिशाचनी का एक रहस्यमयी और भव्य रूप गढ़ा है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।”


जटाधारा सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि आस्था, पौराणिक कथाओं और लोकगाथाओं को जोड़ने वाली एक अद्भुत प्रस्तुति है, जो वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें दो राय नहीं कि इसके पहले गाने की रिलीज़ ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।


फिल्म में सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला, सुभलेखा सुधाकर और अन्य कई कलाकार नज़र आएंगे। यह अच्छाई बनाम बुराई, रोशनी बनाम अंधकार और मानव संकल्प बनाम दैवीय नियति की एक अविस्मरणीय टक्कर पेश करेगी।


ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत 'जटाधारा' का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। फिल्म का सह-निर्माण अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा ने किया है, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं। इसका शक्तिशाली संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। 'जटाधारा' 7 नवम्बर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होगी।


https://www.instagram.com/p/DPIssGFjwIu/?igsh=MzZqYnh2cjE5aWVm

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.