*मशहूर म्यूजिक डाइरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की तरफ से 'कूली' के हर किरदार के लिए एक दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस का वादा*
सुपरस्टार रजनीकांत और मास्टर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की पहली साझेदारी से सजी, पैन-इंडिया एक्शन स्पेकटेकल ‘कूली – द पावरहाउस’ की रिलीज़ में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बाकी रह गया है और इसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हालांकि ट्रेलर रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है, लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, वो है मशहूर म्यूजिक डाइरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर का गूंजता हुआ बैकग्राउंड स्कोर।
हालांकि दर्शकों के बीच हिट हो चुके बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर अनिरुद्ध रविचंदर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है। उनका कहना है कि जितनी मेहनत से मैं अपनी फिल्मों के गाने तैयार करता हूँ, उतनी ही मेहनत से मैंने 'कूली' का बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किया है. विशेष रूप से इस फिल्म की इंटेंसिटी को देखते हुए मैंने 'कूली' के हर मुख्य किरदार के लिए बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है।
गौरतलब है कि अनिरुद्ध और लोकेश कनगराज की जोड़ी ने इससे पहले भी ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में चार्टबस्टर एल्बम्स और यादगार बैकग्राउंड स्कोर दिए हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि अब ‘कूली – द पावरहाउस’ के लिए भी फैन्स को एक दिल दहला देने वाला, सिनेमाई अनुभव देने वाला बैकग्राउंड स्कोर मिलेगा, जो फिल्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इस ₹400 करोड़ की मेगा-प्रोडक्शन फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान, नागार्जुन, सत्यराज, उपेन्द्र, सौबिन शाहीर और श्रुति हासन जैसे दिग्गज कलाकारों की ड्रीम कास्ट है। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जो 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।
लीजेंड कलाकारों से सजी इस फ़िल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले से ही जेलर 2 और AA 22 X A6 जैसे बिग बजट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि 'कूली - द पावर हाउस' भारतीय एक्शन सिनेमा की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ने में पूरी तरह कामयाब होगी।
