Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ आइए मज़ा लीजिए एक अलौकिक तूफ़ान का

 *सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ आइए मज़ा लीजिए एक अलौकिक तूफ़ान का*  


फिल्म 'जटाधारा' के मेकर्स जी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा ने जब से 'जटाधारा' का दमदार पोस्टर जारी किया है, तभी से दर्शकों के मन में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि उनके इस उत्सुकता को थोड़ा सा विराम देने के लिए मेकर्स इस मिथकीय अलौकिक महाकाव्य का भव्य, दृश्यात्मक टीज़र लॉन्च करने जा रहे हैं।


इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ तेलुगू सुपरस्टार सुधीर बाबू अपने अब तक के सबसे दमदार और नए अवतारों में नजर आनेवाले हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा एस के जी एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रस्तुत हो रहे इस फिल्म में नश्वर और अमर, शापित और दिव्यआमने-सामने होंगे। उसी टकराव को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।



विश्वस्तरीय VFX, AI-संवर्धित कहानी कहने के तरीके और भारतीय पौराणिक कथाओं में जड़ें जमाए एक हाई-कॉन्सेप्ट स्क्रीनप्ले के साथ वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक भव्य दृश्यात्मक अनुभव का वादा करती है। इस काव्यात्मक फिल्म की यूएसपी है इस फिल्म का संगीत, जिसे Zee Music Co. के अंतर्गत तैयार किया गया है और इसका देशव्यापी रिलीज़ इस वर्ष होनेवाला है।


गौरतलब है कि भारत के प्रमुख मनोरंजन समूहों में से एक ज़ी स्टूडियोज़, अपने गतिशील नेतृत्व के तहत कहानी कहने की परिभाषा को लगातार बदल रहा है और इसे अंजाम देने में लगे हैं ज़ी स्टूडियोज़ के सीबीओ उमेश कुमार बंसल। उनकी रणनीतिक सोच और अनोखी कहानियों के प्रति जुनून, भारतीय सिनेमा के भविष्य को आकार दे रहा है।


साथ ही ज़ी स्टूडियोज़ के साथ प्रेरणा अरोड़ा की 'रुस्तम' के बाद 'जटाधारा' दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले उन्होंने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैडमैन', 'परी', और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और सामाजिक प्रभाव वाली व्यावसायिक फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। कंटेंट से भरपूर इन फिल्मों को सिनेमा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सराहा जा चुका है।


हालांकि ज़ी स्टूडियोज़, उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा, और फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं दिव्या विजय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.