Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

फैंस की लाइव रिएक्शन देखने का इंतज़ार कर रहे लोकेश कनगराज का ‘कूली’ को लेकर खुलासा

 फैंस की लाइव रिएक्शन देखने का इंतज़ार कर रहे लोकेश कनगराज का ‘कूली’ को लेकर खुलासा



पैन-इंडिया सिनेमा प्रेमियों के लिए 14 अगस्त 2025 का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है क्योंकि इस दिन रिलीज़ होने जा रही है सुपरस्टार रजनीकांत और मास डायरेक्टर लोकेश कनगराज की पहली कोलैबोरेशन ‘कूली – द पावरहाउस’। ₹400 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म न केवल अपनी भव्यता बल्कि एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स से भी भरपूर है।


फिलहाल हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर लगातार ट्रेंड कर रहा है और दर्शक इसके विजुअल्स और संवादों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



इस सिलसिले में फ़िल्म के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, “यह मेरे सपनों के सच होने जैसा है। मैं बचपन से कमल सर को फॉलो करता आया हूँ, फिर मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। और अब मैं रजनी सर को डायरेक्ट कर रहा हूँ। यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस फिल्म पर पूरी टीम ने दो साल तक अथक मेहनत की है। इंटरवल ब्लॉक मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा है और मैं सिनेमा हॉल में बैठकर दर्शकों की लाइव रिएक्शन देखने के लिए बेताब हूँ।”



गौरतलब है कि फिल्म की स्टारकास्ट किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है। फिलहाल रजनीकांत के साथ इस फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन हैं। 


लीजेंड कलाकारों से सजी इस फ़िल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले से ही जेलर 2 और AA 22 X A6 जैसे बिग बजट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ‘कूली’ न सिर्फ भारतीय एक्शन सिनेमा की नई पहचान बनेगी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.