वीर पहाड़िया ने ‘प्रेम कीटाणु’ के हाई-एनर्जी ट्रैक 'अंडी बंडी' से डांस फ्लोर पर लगाई आग
वीर पहाड़िया अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के नए रिलीज़ हुए गाने 'अंडी बंडी' के साथ डांस फ्लोर पर अपनी जबरदस्त ऊर्जा बिखेरते नजर आ रहे हैं। जोश, मस्ती और युवा उत्साह से भरपूर यह ट्रैक वीर को एक नए और जोशीले अंदाज़ में पेश कर रहा है, जहां वह अपने बेहतरीन डांस मूव्स और बेफिक्र स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं।
कैची बीट्स और जश्न से भरपूर माहौल वाला गीत अंडी बंडी', फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की रंगीन और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश कर रहा है। फिलहाल इस गाने का सबसे बड़ा आकर्षण वीर पहाड़िया की सहज आकर्षक मौजूदगी और उनकी ऊर्जावान परफॉर्मेंस है, जो इसे और भी मनोरंजक बना रही है।
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' युवाओं के एक समूह की कहानी है, जो कॉलेज जीवन, दोस्ती, प्यार, दिल टूटने और अपने सपनों को पूरा करने की यात्रा से गुजरते हैं। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम भूमिकाओं में नजर आनेवाले हैं।
वैसे अंडी बंडी' के जरिए दर्शकों को वीर के किरदार और फिल्म की युवा दुनिया की एक और झलक देखने को मिल चुकी है, जिसमें उन्होंने अपनी सहज ऊर्जा और चुलबुले अंदाज़ से इस गाने को न सिर्फ यादगार बना दिया है, बल्कि और रोमांचक भी बना दिया है।
'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


