Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

संदीपा धर का अपनी को-स्टार मृणाल ठाकुर को खास संदेश - "हैपी बर्थडे गॉर्जियस

 *संदीपा धर का अपनी को-स्टार मृणाल ठाकुर को खास संदेश - "हैपी बर्थडे गॉर्जियस"* 


अभिनेत्री संदीपा धर ने अपनी पिछली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की को-स्टार मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म के एक डिलीट किए गए सीन की अनदेखी बिहाइंड-द-सीन्स झलक भी साझा की है।


संदीपा ने एक कैंडिड तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे मृणाल! 'दो दीवाने सहर में' का एक छोटा-सा अनदेखा पल साझा कर रही हूं। यह हमारा एक प्यारा-सा सीन था, जो फिल्म के फाइनल कट में जगह नहीं बना पाया, लेकिन तुम्हारे इस खास दिन पर इसे शेयर किए बिना नहीं रह सकी। तुम बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं और सच कहूं तो उस सीन को निभाते हुए तुम्हें देखना किसी जादू से कम नहीं था।"




उन्होंने आगे मृणाल के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए यह भी लिखा है, "आने वाला साल तुम्हारे लिए शानदार परफॉर्मेंस, तरक्की, सुकून और ढेर सारे प्यार से भरा हो। तुम उन सबसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक लोगों में से एक हो, जिन्हें मैं जानती हूं। उम्मीद है कि जल्द ही फिर से तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। हैप्पी बर्थडे, गॉर्जियस!"


गौरतलब है कि संदीपा की इस पोस्ट ने दोनों अभिनेत्रियों की गहरी दोस्ती की खूबसूरत झलक दिखाते हुए फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के उस खास पल से भी पर्दा उठाया है, जो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। हालांकि इस तस्वीर में दुल्हन के लिबास में नजर आ रहीं मृणाल ठाकुर और उनके साथ संदीपा धर की कैमिस्ट्री की उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में संदीपा धर की इस दिल छू लेने वाली जन्मदिन की शुभकामना ने न सिर्फ मृणाल ठाकुर के खास दिन को और भी यादगार बना दिया है, बल्कि दर्शकों को उनकी पसंदीदा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के एक अनदेखे बिहाइंड-द-सीन्स पल की भी खूबसूरत झलक दिखा दी है।


https://www.instagram.com/reel/DbfFnWcqWd5/?igsh=MTl0ZGxnNnZxNzdueA==

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.