एटली ने ‘द ओडिसी’ को बताया “ज़बरदस्त एपिक फिल्म”, की कहानी, विजुअल्स और संगीत की जमकर तारीफ
फिल्ममेकर एटली ने ‘द ओडिसी’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बताया है, जो सामान्य फिल्मों से कहीं आगे जाता है। एटली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए क्रिस्टोफर नोलन की कहानी कहने की शैली, फिल्म के विजुअल्स, सिनेमैटोग्राफी और लुडविग गोरानसन के संगीत की प्रशंसा की है।
अपने अनुभव को साझा करते हुए एटली ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “कुछ फिल्में आप देखते हैं। कुछ फिल्मों की आप तारीफ करते हैं। और फिर, बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जो आपको पूरी तरह किसी दूसरी जगह ले जाती हैं। ‘द ओडिसी’ ने मेरे साथ यही किया।”
उन्होंने नोलन की कहानी को “अद्भुत” बताते हुए यह भी लिखा है कि फिल्म के विजुअल्स अपनी अलग भाषा बोलते हैं और कैमरा भी कहानी सुनाने वाले एक किरदार की तरह महसूस होता है। इसी के साथ लुडविग गोरानसन के संगीत की तारीफ में लिखा है कि यह संगीत सिर्फ फिल्म के साथ चलता नहीं है, बल्कि आपकी धड़कनों में उतर जाता है।
एटली ने आगे यह भी लिखा है कि फिल्म में ऐसा एड्रेनालिन और इमर्सिव प्रभाव है, जैसा उन्होंने थिएटर में बहुत कम महसूस किया है। उन्होंने लिखा कि सबसे ज्यादा उनके साथ जो चीज रह गई, वह बेहद व्यक्तिगत थी, जब दर्शक पूरी तरह फिल्म के अनुभव में डूब जाता है, “तभी एक सच्ची एपिक फिल्म बनती है।
हालांकि अपने नोट के अंत में एटली ने दर्शकों से ‘द ओडिसी’ को IMAX में देखने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, “फिल्म को अपने चारों ओर घेरकर, अपने ऊपर हावी होने दें। उसे आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जाने दें क्योंकि कुछ सिनेमा सिर्फ देखने के लिए होते हैं, और कुछ सिनेमा को जीने के लिए।”
गौरतलब है कि बड़े पैमाने की शानदार और विजुअली भव्य फिल्मों के लिए जाने जानेवाले एटली का नोलन की 'द ओडिसी' को लेकर की गयी तारीफों ने उनकी अगली फिल्म ‘राका’ को लेकर उनके दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि अल्लू अर्जुन के साथ एटली की यह आगामी फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है और अब फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि एटली पर्दे पर अगला बड़ा सिनेमाई अनुभव क्या लेकर आते हैं।
https://www.instagram.com/stories/atlee47/3966969527602588721?utm_source=ig_story_item_share&igsi=ZXdrbGJ1MjRmaHhk

