Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग

 *श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग*


अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को लेकर दर्शकों के नाम एक खास संदेश साझा किया है। दोनों कलाकारों ने कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल वाली खेती से जुड़े गंभीर मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए फिल्म देखने की अपील की है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। कीटनाशक खेती और उसके जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों से प्रेरित यह फिल्म एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा के जरिए समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाती है।



फिल्म के बारे में बात करते हुए काजल अग्रवाल ने कहा, "'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह ऐसे विषय पर बातचीत शुरू करने की कोशिश है, जो हर दिन करोड़ों लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित कर रही है। साथ ही यह फिल्म न सिर्फ हमारे खाने की थाली से जुड़े कई अहम सवाल उठाती है, बल्कि लोगों को अपने भोजन और उसके स्रोत के प्रति अधिक जागरूक बनने के लिए प्रेरित भी करती है।"


वहीं श्रेयस तलपड़े कहते हैं कि यह फिल्म ऐसे मुद्दे पर रोशनी डालती है, जो अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है, जबकि इसका असर अनगिनत परिवारों पर पड़ता है। अत: उन्होंने उम्मीद जताई है कि दर्शक जब फिल्म देखेंगे तो न सिर्फ फिल्म की कहानी से जुड़ेंगे, बल्कि सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी इसके संदेश को अपने घरों और समाज में लेकर जाएंगे।


अपने प्रभावशाली कथानक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय के साथ 'द इंडिया स्टोरी' का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करना भी है। निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 23 जुलाई यानी आज से शुरू हो चुकी है, जिससे दर्शक रिलीज़ से पहले ही अपनी सीटें बुक कर लें।


फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं। फिल्म के तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, संपादक आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।


https://www.instagram.com/reel/DbIdzksI5lZ/?igsh=d3Aya2c5eG5iMG84


https://www.instagram.com/p/DbISxIBREzD/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.