Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम' के 11 साल पूरे होने पर जताई खुशी, कहा- यह फिल्म मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है

 *फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम' के 11 साल पूरे होने पर जताई खुशी, कहा- यह फिल्म मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है*

'दृश्यम' के 11 साल पूरे! अभिषेक पाठक ने याद किया खास सफर, बोले- कुछ फिल्में सिर्फ मील का पत्थर नहीं होतीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं*


अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों और यादों में उसी तरह बसी हुई है। फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक, जिन्होंने अपने पिता कुमार मंगत पाठक के साथ पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया था, ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की।



उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई इस चर्चित फिल्म की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, "दृश्यम के 11 साल। कुछ फिल्में सिर्फ एक उपलब्धि बनकर नहीं रह जातीं, बल्कि आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। 'दृश्यम' मेरे लिए दोनों ही रही है।"


उन्होंने आगे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और दिवंगत निर्देशक निशिकांत कामत का आभार जताते हुए लिखा, "मैं हमेशा अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत, अपने पिता कुमार मंगत पाठक और सबसे अहम दिवंगत निशिकांत कामत का आभारी रहूंगा। हमारी पूरी टीम और सबसे बढ़कर उन दर्शकों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने पिछले 11 वर्षों से 'दृश्यम' को इतना प्यार दिया, उस पर भरोसा जताया और हमेशा हमारा साथ निभाया।"


उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "इस सफर का जश्न मनाते हुए मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है और मैं आने वाले समय को लेकर भी बेहद उत्साहित हूं।"


उनकी इस पोस्ट के बाद 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।


'दृश्यम' फ्रेंचाइजी ने पिछले कुछ वर्षों में एक अलग पहचान बनाई है। इसकी दमदार कहानी, रोमांचक मोड़ और सस्पेंस ने इसे दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब 'दृश्यम 3' का सभी को बेसब्री से इंतजार है कि इस बार कहानी कौन-सा नया और चौंकाने वाला मोड़ लेकर आएगी।


https://www.instagram.com/p/DbceNUzCE7-/?igsh=MXh0ZG9xa25xZ3l2aw%3D%3D&img_index=1

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.