Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ को युवराज संभाजी राजे छत्रपति की खास सराहना,

 *जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म


कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ को युवराज संभाजी राजे छत्रपति की खास सराहना, रितेश देशमुख बोले – आपका आशीर्वाद सबसे बड़ी जीत*


जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्म को समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म को एक खास सराहना युवराज संभाजी राजे छत्रपति से भी मिली है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश के 13वें वंशज हैं।


हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि कोल्हापुर में युवरानी संयोजिताराजे छत्रपति के माध्यम से फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस पोस्ट में फिल्म के कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ की गई और यह भी कहा गया कि फिल्म में शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी राजे, स्वराज्य के दूरदर्शी शहाजी महाराज और राजमाता जिजाऊ मासाहेब के योगदान को सही तरीके से दिखाया गया है।


युवराज संभाजी राजे छत्रपति के आधिकारिक पेज से आई इस प्रतिक्रिया के बाद रितेश देशमुख ने आभार जताते हुए कहा, “राजे! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!! आपका यह प्रतिक्रिया सुनकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे ऊपर का बोझ थोड़ा हल्का हो गया है। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। जय शिवराय!”


वहीं, ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और रिलीज के बाद से अब तक 37.00 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई कर चुकी है।


जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह भव्य ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है, जो भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और प्रभावशाली अंदाज में पेश करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.