Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

‘गरम मसाला’ रिडक्स! अक्षय कुमार और सूरत के अभिषेक ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर दोहराए आइकॉनिक फिल्मी डायलॉग्स

 ‘गरम मसाला’ रिडक्स! अक्षय कुमार और सूरत के अभिषेक ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर दोहराए आइकॉनिक फिल्मी डायलॉग्स


31 मार्च, 2026, मुंबई: व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया के सेट पर गुड़ी पड़वा का जश्न इस बार कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया गया। 2005 की कल्ट क्लासिक गरम मसाला की यादें अचानक ताज़ा हो गईं और माहौल कॉमिक नॉस्टैल्जिया से भर गया। सूरत के कंटेस्टेंट अभिषेक के साथ हुई एक मज़ेदार बातचीत धीरे-धीरे हाई-एनर्जी कॉमेडी स्केच में बदल गई, जब इस युवा फैन ने अक्षय कुमार के सामने उनकी ही फिल्म के मशहूर पंचलाइन्स दोहराने शुरू कर दिए।



त्योहारी परिचय के बाद अक्षय ने अपनी सिग्नेचर स्टाइल में अभिषेक की शादी को लेकर मज़ाक छेड़ा और पूछा  “अभिषेक, मैं जानता हूँ कि आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है, आपने कोई लड़की देख रखी है?” जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके जीवन में कोई खास है, तो अभिषेक ने बिना रुके अक्षय की गरम मसाला वाली एनर्जी को दोहराते हुए मशहूर डायलॉग कहा – “जो लड़की हमें चाहिए उसे हम नहीं चाहिए और जो लड़की…” यहाँ थोड़ी गड़बड़ी हो गई, लेकिन अक्षय ने तुरंत उनकी कोशिश की तारीफ़ की और बातचीत को आगे बढ़ाते हुए पूछा – “कैसी लड़की चाहिए वो बता?” अभिषेक का जवाब सबको हैरान कर गया – “सर, लड़की होनी चाहिए और ज़िंदा होनी चाहिए!”


अक्षय भी कहाँ पीछे हटने वाले थे। उन्होंने तुरंत स्टूडियो ऑडियंस की तरफ़ हैरानी भरे अंदाज़ में देखा और कहा “ज़िंदा होनी चाहिए मतलब क्या? ये आप लोग ही बताइए, क्या कभी आपने देखा है कि कोई लड़का लाश से शादी करता है?”


गुड़ी पड़वा का उत्सव इस शानदार कॉमिक टाइमिंग और सिनेमाई नॉस्टैल्जिया के मेल से और भी खास बन गया। 

देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर और स्ट्रीम कीजिए सोनी लिव पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.