अक्षय कुमार ने मज़ाकिया अंदा
ज़ में क्विज़र से पूछा कि क्या वह महिला के मन को समझ सकता है
17 मार्च 2026, मुंबई: व्हील ऑफ फॉर्च्यून का आने वाला एपिसोड हंसी-मज़ाक और दिलचस्प बातचीत से भरपूर होगा। इस एपिसोड में प्रतियोगी ख्याति रॉय, मीतू तनेजा और आकाश शर्मा नज़र आएंगे, जबकि होस्ट अक्षय कुमार अपनी शादीशुदा ज़िंदगी और ‘लेडीज़ का दिमाग़’ पर मज़ेदार बातें करते दिखेंगे।
एपिसोड के दौरान अक्षय कुमार दिल्ली से आए प्रतियोगी आकाश शर्मा से मज़ेदार अंदाज़ में बातचीत करते हैं और हंसते हुए पूछते हैं, “लेकिन कभी आपने लेडीज़ का दिमाग़ सॉल्व किया है?” कठिन सवालों को हल करने के लिए मशहूर क्विज़र आकाश शर्मा मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “कोशिश चल रही है।”
एपिसोड की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार दर्शकों की ओर रुख करते हैं और मज़ाकिया अंदाज़ में पूछते हैं कि क्या किसी को लगता है कि उन्होंने सच में महिलाओं को समझ लिया है। तभी एक उत्साही दर्शक आत्मविश्वास से जवाब देता है कि वह समझ चुका है। इस पर अक्षय तुरंत चुटकी लेते हुए कहते हैं कि उसके चेहरे की चमक साफ़ बता रही है कि वह अभी शादीशुदा नहीं है। मज़ेदार माहौल को जारी रखते हुए अक्षय हंसते-हंसते कहते हैं कि महिलाओं का दिमाग़ समझना नामुमकिन है और शायद भगवान ने पुरुषों को इतना बुद्धिमान बनाया ही नहीं कि वे इसे सच में समझ सकें। अपनी पत्नी, बेटी, सास और बहन जैसी परिवार की महिलाओं के किस्से साझा करते हुए अक्षय मज़ाक में जोड़ते हैं कि उनकी “कनेक्शन” हमेशा परफ़ेक्ट रहते हैं, जबकि पुरुष अक्सर उलझन में पड़ जाते हैं।
अक्षय कुमार अपनी खास चुटीली अंदाज़ में आगे जोड़ते हैं कि शादी भले ही चुनौतियों से भरी हो, लेकिन यह बेहद मज़ेदार भी होती है। वह हंसते हुए कहते हैं, “मज़ा भी बहुत आता है, पिटने में मज़ा आता है, गालियाँ खाने में मज़ा आता है, घर का काम करने में मज़ा आता है, ज़लील होने में, बेइज़्ज़ती होने में भी।”
अक्षय कुमार की बेबाक हाज़िरजवाबी और शादीशुदा ज़िंदगी पर उनके मज़ेदार तंज़ ने पूरे दर्शकों को ठहाकों में डूबो दिया। यह पल एपिसोड के सबसे मनोरंजक हाइलाइट्स में बदल गया और दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे व्हील ऑफ फॉर्च्यून देखें, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर। और इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करें सोनी लिव पर।
