Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

हर छात्र को मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए”: अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून पर साझा किया दमदार विचार

 “हर छात्र को मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए”: अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून पर साझा किया दमदार विचार


25 मार्च 2026, मुंबई: व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून के ताज़ा एपिसोड में होस्ट अक्षय कुमार ने कंटेस्टेंट्स लेखा, मधुर और हितवचन के साथ जोशीली बातचीत की। इस एनर्जेटिक एक्सचेंज ने शो में नई चमक भर दी और एपिसोड को उत्साह और प्रेरणा से सराबोर कर दिया।


बातचीत के दौरान लेखा ने बताया कि वह मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले चुकी हैं और बॉक्सिंग भी सीख रही हैं। यह सुनकर अक्षय कुमार ने उनकी लगन और फिटनेस के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल करते हुए सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग की अहमियत पर ज़ोर दिया।



लेखा की मेहनत की सराहना करते हुए अक्षय ने कहा, “आपने मार्शल आर्ट्स सीखा है, आप बॉक्सिंग सीख रही हैं, आपके पास डिसिप्लिन है। देखिए ये सब जो चीज़ें हैं ना, मैं कई बार बोलता हूँ कि हमारे देश में एक कम्पल्सरी रूल आ जाए, हर स्टूडेंट को मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए। मुझे अच्छा लगता है जब कोई कहता है कि वो सेल्फ-डिफेंस सीख रहे हैं।”

अक्षय ने यह भी बताया कि मार्शल आर्ट्स सिर्फ शारीरिक ताकत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसान में अनुशासन, आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने साफ किया कि सेल्फ-डिफेंस सीखना सिर्फ एक स्किल नहीं बल्कि पर्सनल ग्रोथ का अहम हिस्सा है।


यह पल दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ गया, क्योंकि अक्षय कुमार ने अनुशासन, फिटनेस और सेल्फ-डिफेंस की अहमियत को मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया, जिससे एपिसोड न सिर्फ मनोरंजक बल्कि मायने रखने वाला भी बन गया।

देखिए व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर और सोनी लिव पर स्ट्रीम करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.