अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉ
र्च्यून पर साझा की मज़ेदार बचपन की कहानी और संघर्ष के दिनों का किस्सा
10 मार्च 2026, मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में एक मज़ेदार और नॉस्टैल्जिक पल देखने को मिला, जब एक पज़ल ने अक्षय कुमार, राजकुमार राव, अर्चना पूरण सिंह और सान्या मल्होत्रा के बीच हंसी-ठिठोली और दिल छू लेने वाली बातचीत को जन्म दिया।
पज़ल सॉल्व करते समय राजकुमार राव ने तुरंत जवाब दे दिया ‘होटल से तौलिया चुराने की मज़ेदार कहानी.’ अर्चना पज़ल नहीं समझ पाईं और मज़ाकिया अंदाज़ में बोलीं ‘जो काम कभी किया ही नहीं, वो दिमाग में आता ही नहीं।’
पज़ल बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने एक मज़ेदार कन्फेशन किया और बताया कि उन्होंने खुद एक शो में सुना था कि अर्चना ने कभी होटल से बाथरोब चुराया था। उनका यह कमेंट पूरी तरह मज़ाकिया अंदाज़ में था, जिसने बातचीत को और भी मनोरंजक बना दिया।
इस पर रिएक्ट करते हुए अर्चना पूरण सिंह ने अक्षय को मज़ाकिया अंदाज़ में चैलेंज किया और कहा— “तू मुझे फुटेज दिखा दे, मैं तुझे माध आइलैंड का बंगला दे दूंगी।”
इसके बाद अक्षय ने दर्शकों की तरफ रुख किया और मज़ाकिया अंदाज़ में कहा “आप लोगों ने सुना है, ये मुझे अपना एक बंगला देंगे।” फिर उन्होंने सबको सवाल किया “आप लोगों ने कभी होटल से कुछ चुराया है? क्योंकि मैंने चुराया है बचपन में। मम्मी पैसे देती थीं बल्ब ले आ, और मैं क्या करता था—वो पैसे जेब में डाल देता था। मुझे अभी भी याद है, एक होटल था जुहू में, नाम नहीं ले सकता। लिफ्ट में बल्ब लगे रहते थे, तो मैं दो बल्ब निकाल लेता था चुपचाप। कपड़ा लिया, दो बल्ब निकाले और घर ले आया। पैसे जेब में रखकर बहुत खुश होता था। ये काम मैंने किया है और ईमानदारी से बोला है।”
इसके बाद अक्षय ने सबसे पूछा कि उन्होंने ज़िंदगी में क्या-क्या चुराया है। बातचीत को मज़ेदार अंदाज़ में खत्म करते हुए अर्चना ने कहा “मैंने लोगों का दिल चुराया है।” इस जवाब ने सबको हंसी से लोटपोट कर दिया और एपिसोड का यह पल सबसे मनोरंजक बन गया।
बातचीत के दौरान अक्षय ने अपने स्ट्रगल डेज़ की याद भी साझा की। उन्होंने अर्चना के पति परमीत सेठी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा “आपको पता है आपके हज़्बैंड और मैंने साथ में स्ट्रगल किया है।” अर्चना ने कहा “मैं जानता हूँ मुझे पता है.” अक्षय ने आगे बताया “मुझे अभी भी याद है, वो और मैं सुभाष घई के ऑफिस में काम ढूंढने गए थे। उस वक्त हम बात करते थे कि काम नहीं मिल रहा है, कुछ नहीं हो रहा है।” अर्चना ने जोड़ा कि बाद में उन्होंने साथ में फिल्म धड़कन में काम किया।
यह मज़ेदार और नॉस्टैल्जिक बातचीत ने एपिसोड को बेहद मनोरंजक और यादगार बना दिया।
देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर और स्ट्रीम करें सोनी लिव पर।
