Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

*लखनऊ में एण्डटीवी की खास पहल ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘- महिलाओं की आत्मविश्वास भरी मुस्कान को मिला मंच*_

 _*लखनऊ में एण्डटीवी की खास पहल ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘- महिलाओं की आत्मविश्वास भरी मुस्कान को मिला मंच*_

््महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खास ्


*नई दिल्ली, मार्च 2026* : इस महिला दिवस पर *एण्डटीवी* ने एक खास ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘-के जरिए साधारण सेल्फी को आत्मविश्वास, पहचान और अभिव्यक्ति के जश्न में बदल दिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त कर सकें।



इस अभियान के तहत एक खास *एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन* तैयार किया गया, जिस पर _*#Women&Creator, #Women&Achiever, #Women&Dreamer and #Women&Believer*_  जैसे प्रेरक संदेश लिखे थे। यहां ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें एण्डटीवी को टैग करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनकर खुद को पहचानने और अपनी आवाज़ को सामने लाने का संदेश दिया।


इस मौके पर *शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक ‘भाबीजी घर पर हैं! 2.0‘ में अंगूरी भाबी* के किरदार के लिए बेहद पसंद करते हैं, 8 मार्च को लखनऊ के लुलु मॉल में इस अभियान से जुड़ीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस खास अनुभव को यादगार बनाने का मौका भी मिला। 


इस पहल के बारे में बात करते हुए *शिल्पा शिंदे* ने कहा, _“यह देखना वाकई अद्भुत है कि एक साधारण-सी सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बन सकती है और उन्हें अपनी पहचान का जश्न मनाने का मौका देती है। &TV की यह पहल महिलाओं को दिखाई देने, आत्मविश्वास के साथ आगे आने और अपनी पहचान को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। लखनऊ में मिला जबरदस्त प्रतिसाद बेहद खास रहा। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को उत्साह के साथ आगे आते और भाग लेते देखना सचमुच सुखद अनुभव था। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनी, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”_




*एण्डटीवी और हिंर्दी 5 की चीफ चैनल ऑफिसर और हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास* ने कहा, _“महिलाएं एण्डटीवी के दर्शकों का अहम हिस्सा हैं और उनकी आवाज़ को पहचान मिलनी चाहिए। ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘ के जरिए हम ऐसा मंच बनाना चाहते थे, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ खुद को सेलिब्रेट कर सकें। यहां एक सेल्फी सिर्फ तस्वीर नहीं रहती, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का पल बन जाती है।”_


इस पहल के जरिए एण्डटीवी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।


_*एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार, इन प्रेरक और मनोरंजक कहानियों का आनंद लीजिए, जहां हर कहानी में है आत्मविश्वास और अपनी पहचान को खुलकर जीने का संदेश। देखिए ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘, बहुत जल्द, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 9ः30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10ः30 बजे। सभी एपिसोड्स हिंर्दी 5पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शक कभी भी देख सकते हैं!*_

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.