Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मॉडर्न लव पर मृणाल ठाकुर ने रखी अपनी राय, बताया कैसे "दो दीवाने सहर में" में देखने मिलेगी प्यार की नई परिभाषा*

 *मॉडर्न लव पर मृणाल ठाकुर ने रखी अपनी राय, बताया कैसे "दो दीवाने सहर में" में देखने मिलेगी प्यार की नई परिभाषा*


हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने दो दीवाने सहर में के इमोशनल कोर पर खुलकर बात की। उन्होंने मॉडर्न लव को लेकर एक फ्रेश और बेहद रिलेटेबल नजरिया साझा किया, जो उनके मुताबिक आज की जनरेशन से गहराई से जुड़ता है। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की लव स्टोरी का कौन सा पहलू दर्शकों को सबसे ज्यादा कनेक्ट करेगा, तो मृणाल ने एक ही शब्द में जवाब दिया “इनसिक्योरिटीज़।”


आगे बताते हुए मृणाल ने कहा कि यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक ट्रॉप्स से आगे निकलकर दो लोगों के बीच बनने वाले एक ज्यादा सच्चे और परतदार रिश्ते को दिखाती है। *उन्होंने कहा,* “जब दो लोग अपनी-अपनी इनसिक्योरिटीज़ के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं, तो वो प्यार में गिरना नहीं होता, बल्कि प्यार में साथ उठना होता है।”



मृणाल के मुताबिक दो दीवाने सहर में रिश्तों को वैसे ही दिखाती है जैसे वे असल ज़िंदगी में होते हैं, अधूरे, नाज़ुक और समय के साथ बदलते हुए। यह फिल्म प्यार को किसी परफेक्ट फेयरीटेल की तरह पेश करने के बजाय इमोशनल बैगेज, आत्म-संदेह और पर्सनल ग्रोथ को अपनाती है, जिससे किरदारों के बीच का रिश्ता सच्चा और ज़मीन से जुड़ा हुआ लगता है।


सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मैजिकल केमिस्ट्री बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली लगती है। दोनों ऐसे किरदार निभा रहे हैं, जो अभी खुद को समझने की कोशिश में हैं, और लव स्टोरीज़ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सच्चे रोमांस और इमोशनल गहराई के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बनकर उभरती है।


ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं दो दीवाने सहर में, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज़ होने वाली दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.