*जन्मदिन, 'दो दीवाने सहर में' और 'चुंबक' के साथ संदीपा धर की फरवरी की खास शुरुआत*
फरवरी की शुरुआत हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है, लेकिन जन्मदिन पर वैष्णो देवी के आशीर्वाद और जल्द रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के कारण संदीपा धर के लिए फरवरी महीना पहले ही यादगार बन चुका है। हालांकि फिल्म के साथ नेटफ्लिक्स के शो 'चुंबक' में पहली बार कॉमेडी आज़माने जा रहीं संदीपा के करियर के लिहाज़ से भी यह महीना काफी उपलब्धियों से भरा हुआ है।
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों 2 फरवरी को संदीपा ने अपना जन्मदिन वैष्णो देवी के पावन धाम में मनाकर महीने की शुरुआत आध्यात्मिकता के साथ की, जो उनकी सालों पुरानी परंपरा रही है। आस्था और कृतज्ञता के साथ शक्ति के इस पवित्र धाम से संदीपा लौटी ही थी कि इसके तुरंत बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर खुशखबरियों की झड़ी लग गई।
जैसा कि हमने बताया नेटफ्लिक्स ने हाल ही में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘चुंबक’ की घोषणा की, जो उनके करियर में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि ठीक उसी समय उनकी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ, जिसने दर्शकों के बीच उनकी परफॉर्मेंस को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। और इस तरह लगातार आई इन घोषणाओं ने फरवरी के पहले हफ्ते को उनके लिए बेहद खास बना दिया है।
अपने जन्मदिन के बाद करियर के लिहाज़ से लगातार जुड़ती जा रही इन उपलब्धियों के मद्देनज़र संदीपा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में संदीपा ने कैप्शन दिया है 'अब तक की फरवरी'। इस पोस्ट के ज़रिये संदीपा ने जन्मदिन पर मिले प्यार और महज छह दिनों में हुई तमाम घटनाओं के लिए आभार जताया है। संदीपा का यह भी मानना है कि “सुपरसोनिक स्पीड” से आगे बढ़ रहे इस माह में वे अभी भी सब कुछ महसूस करने और आत्मसात करने की कोशिश कर रही हैं।
अपने इस ख़ास दौर में वे अपने फैंस और यूनिवर्स का भी धन्यवाद करते हुए, अपने सफर के हर पल के लिए कृतज्ञता जाहिर कर रही हैं, जो उनके जमीन से जुड़े स्वभाव को दर्शाता है। संदीपा की इन उपलब्धियों को देखते हुए यदि ये कहें तो गलत नहीं होगा कि संदीपा के जन्मदिन के साथ यूनिवर्स ने उनके लिए एक रोमांचक साल की मजबूत नींव रख दी है। हालांकि उनके फैंस को यकीन है कि संदीपा के प्लेट में अभी और भी बहुत कुछ आना बाक़ी है, तो उनके साथ हम भी इंतज़ार करते हैं।
https://www.instagram.com/p/DUaEmEPgl-1/?img_index=19&igsh=MXRzeXFqaTlscHlhbw==



