व्हील ऑफ फ़ॉर्च्यून पर सबसे पहले: अक्षय कुमार ने अपने कॉलेज रोमांस को कबूल किया
23 फ़रवरी 2026, मुंबई: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार पहली बार नेशनल टेलीविजन पर अपने कॉलेज क्रश के बारे में खुलकर बात करेंगे। खुलकर हुई बातचीत में, उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं, अपने अनुभव सुनाए जिससे दर्शक भी धक्क रह गए और उनका खूब मनोरंजन हुआ।
कंटेस्टेंट आदर्श की एक आसान सी शायरी ने शो के दौरान एक मजेदार और हैरान करने वाली बातचीत शुरू कर दी, जिससे चर्चा एक ऐसी बहस की ओर मुड़ गई जिसमें सवाल किया गया कि क्या मर्द किसी का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करते हैं। इस पर कंटेस्टेंट अनित बेहिचक बोलते चले गए; उन्होंने कहा कि मर्दों को कोशिश करनी चाहिए, लेकिन वे अक्सर कम पड़ जाते हैं। इस बात ने अक्षय को अपने अनुभव के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया, जिससे सभी को उनकी लव लाइफ की एक झलक देखने को मिली।
अपने दिल की बात बताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे याद है, मैं अपने टाइम की बात कर रहा हूँ। आज से करीब 40 साल पहले मैं कॉलेज में था, तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था। मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था जिसको गिटार बजाना आता था। मैं सच्ची में कह रहा हूँ, मैंने उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था। मैंने गाना गाया, उसके बाद पता है क्या हुआ?”
ऑडियंस को कुछ देर सोचने पर मजबूर करने के बाद, उन्होंने आगे कहा, “उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा। हम दोनों ने मार खाई।” इससे ऑडियंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। उन्होंने आगे कहा, “मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई होती है।”
अक्षय कुमार का अपने कॉलेज क्रश के बारे में ईमानदार बयान देखिए, जिसकी वजह से उनकी पिटाई हुई थी, सिर्फ व्हील ऑफ फॉर्च्यून में, सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर
