*बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने BLM म्यूज़िक के तहत ‘परदेस’ किया लॉन्च, 90’s इंडी म्यूज़िक की यादें हुईं ताज़ा!*
*BLM म्यूज़िक के साथ बॉस्को लेस्ली मार्टिस की नई पहचान, ‘परदेस’ ने जीता दिल!*
Link: https://youtu.be/DaFTo5EclDs?si=4wZKO8vyIJ5ddTLo
भारतीय सिनेमा को अपने शानदार कोरियोग्राफी स्टाइल से नई पहचान देने वाले मशहूर कोरियोग्राफर और क्रिएटिव आर्टिस्ट बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने अब अपने करियर में एक नया और बेहद खास अध्याय जोड़ लिया है।कोरियोग्राफी की दुनिया में वर्षों तक राज करने के बाद अब बॉस्को ने म्यूज़िक इंडस्ट्री में कदम रखते हुए अपने म्यूज़िक लेबल BLM Music की शुरुआत की है। इस लेबल के तहत उनका पहला म्यूज़िक ट्रैक ‘परदेस’ रिलीज़ किया गया है, जो 90 के दशक के इंडी म्यूज़िक के सुनहरे दौर को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है।
‘परदेस’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक एहसास है, जो श्रोताओं को बीते दौर की मासूमियत, सादगी और भावनाओं से जोड़ता है। इस गाने में अनियारा गुप्ता, स्टेफ़नी परेरा, ऐश्वर्या , अरुण घुगे, निलेश दुबे और रोहन विलियम जैसे नए और उभरते कलाकार नज़र आ रहे हैं, जिन्हें बॉस्को ने अपने इस खास प्रोजेक्ट के ज़रिए एक बड़ा मंच दिया है। गाने की कहानी, म्यूज़िक और विज़ुअल्स में 90’s इंडी वाइब साफ झलकती है, जो आज के तेज़-तर्रार म्यूज़िक ट्रेंड के बीच एक ताज़ी हवा का झोंका साबित होती है।
*इस गाने को लेकर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कहा,*
“म्यूज़िक हमेशा से मेरे लिए बहुत पर्सनल रहा है। ‘परदेस’ के ज़रिए मैं उस दौर की भावनाओं और सादगी को फिर से जीना चाहता था, जिसमें हम बड़े हुए। इसके साथ ही मेरा मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां नए कलाकारों को खुलकर अपनी कला दिखाने का मौका मिले।”
बॉस्को की यह पहल उन नए कलाकारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। BLM Music के ज़रिए वे न सिर्फ नए सिंगर्स बल्कि परफॉर्मर्स और स्टोरीटेलर्स को भी आगे लाने का इरादा रखते हैं, जहां अनुभव और नई सोच का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।
‘परदेस’ अपने नॉस्टैल्जिक साउंडस्केप, इमोशनल स्टोरीटेलिंग और बॉस्को के सिग्नेचर सैसी हुक स्टेप स्टाइल के कारण खास बनता है। गाने को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने खुद डायरेक्ट किया है, वहीं इसकी आवाज़ दी है कल्पना गांधीर्वा और बिग लव ने। म्यूज़िक को कंपोज़ किया है शब्बीर अहमद ने, जो गाने को एक सोलफुल टच देता है।
कुल मिलाकर, ‘परदेस’ बॉस्को लेस्ली मार्टिस के करियर का एक नया और सशक्त आयाम है, जो न सिर्फ 90’s इंडी म्यूज़िक को सेलिब्रेट करता है बल्कि नए टैलेंट को आगे बढ़ाने की उनकी सोच को भी मजबूती से दर्शाता है। यह गाना अब BLM Music के बैनर तले रिलीज़ हो चुका है और श्रोताओं के दिलों में खास जगह बना रहा है।

