*बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी चल गया सिद्धांत का जादू*
जब धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, तभी से सिद्धांत चतुर्वेदी अपने इंटेंस और पावरफुल किरदार ‘नीलेश’ की अदाकारी के लिए चर्चा में आ गए थे। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने उनकी गहराई, जज़्बे और रॉ इमोशंस से भरी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की थी। अब जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है, तो एक बार फिर फैंस सिद्धांत की अदाकारी की सराहना कर रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि उनकी परफॉर्मेंस ओटीटी पर भी उतनी ही असरदार है, जितनी बड़े पर्दे पर थी।
एक फैन ने लिखा,
“@siddhantchaturvedi ने 'धड़क 2' में दिल से काम किया है और ये हर फ्रेम में झलकता है। उनकी परफॉर्मेंस स्क्रीन पर नहीं रुकी, बल्कि सीधे दिल तक पहुंच गई।”
एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा,
“@siddhantchaturvedi you shine.....”
एक यूज़र ने रिव्यू में लिखा,
“You didn’t just act—you lived that character, @siddhantchaturvedi”
एक और फैन ने कहा,
“Keep shining, @siddhantchaturvedi Your passion and energy are infectious”
एक यूज़र ने तारीफ करते हुए लिखा,
“@siddhantchaturvedi falling for your acting more and more day by day”
एक फैन ने लिखा,
“Siddhant you didn’t just perform... you lived the character. To what extent - I’m still in awe”
एक और यूज़र ने लिखा,
“@siddhantchaturvedi भैया delivered an exceptional performance with brilliant acting”
फैंस की ये प्रतिक्रियाएँ बताती हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'धड़क 2' से कितना गहरा असर छोड़ा है।
इसी बीच सिद्धांत ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे इंटेंस ट्रेनिंग करते हुए नज़र आए थे। इस तस्वीर की खास बात यह थी कि उनके हाथ में एक कॉफी कप था, जिस पर Devgn Films का लोगो था। हालांकि इसे देखकर इंटरनेट पर अटकलें तेज़ हो गई हैं कि सिद्धांत जल्द ही देवगन फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएचर थ्रिलर की तैयारी में लग चुके हैं, जिसकी शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो सकती है।
'गली बॉय', 'गहराइयां' और हाल ही में आई 'धड़क 2' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके सिद्धांत अब एक नए और शारीरिक रूप से डिमांडिंग रोल के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। फिलहाल उनके फैंस इस कोलैबोरेशन की आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनके करियर के लिए एक और बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।
इस बीच, अभिनेता के पास विकास बहल की 'दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग' भी है, जिसमें वे जया बच्चन और वामीका गब्बी के साथ दिखाई देंगे। ऐसे में यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि यह सिद्धांत के करियर का बेहद रोमांचक दौर है।
