Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

ज़िंदगी में जब पहली बार रोये ‘कुली’

 ज़िंदगी में जब पहली बार रोये ‘कुली’ रजनीकांत, सुनाया असली कुली वाला संघर्ष


सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन की रजनीकांत–लोकेश कनगराज की मेगा पैन-इंडिया एक्शन स्पेक्टेकल 'कुली: द पावरहाउस' अब बस तीन दिन बाद, 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार रिलीज़ के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म के ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट में सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने शुरुआती दिनों का एक बेहद निजी और भावुक किस्सा सुनाया, जिसने दर्शकों और टीम को पलभर के लिए खामोश कर दिया। यह एक ऐसा वाकया था, जिसे सुनकर वहां आए लोग भावुक हो गए।


सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने संघर्ष की कहानी याद करते हुए कहा, "एक बार मेरे पिताजी ने सख़्ती से कहा कि कुली का काम करना है, बोरियाँ ढोनी हैं। मैंने कहा, ‘ठीक है।’ मैंने तीन बोरियाँ ठेले पर लाद दीं और निकल पड़ा। जो काम 500 मीटर में खत्म होना था, वो एक हादसे की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन होने के कारण 1 से 1.5 किलोमीटर का सफर बन गया। हालांकि ऐसी स्थिती में उन बोरियों को संतुलित रखना आसान नहीं था। सड़क पर ट्रक, बस, और गाड़ियां भरी थीं, और हर गड्ढा या उभार मेरे बोझ को गिराने को तैयार था। एक जगह संतुलन बिगड़ गया और एक बोरी नीचे गिर गई। लोग चारों तरफ से चिल्लाने लगे। बस के यात्री, राहगीर, सब मेरी तरफ देखकर चिल्ला रहे थे कि ‘ये ठेला सड़क पर क्यों लाए हो? किसने दिया तुम्हें?’ शायद मैं बहुत दुबला-पतला दिखता था उस काम के लिए। मैंने बोरी फिर उठाई, डांट खाई, और किसी तरह आगे बढ़ा। वहां पहुंचकर मेरे मामा ने कहा, ‘तीन बोरियां आई हैं इन्हें टेम्पो में चढ़ा दो।’ मैंने कहा ‘ठीक है’ और कर दिया। फिर मैंने पैसे मांगे।”


कहानी का अंत बताते हुए रजनीकांत ने कहा, "उस आदमी ने मुझे ₹2 दिए और कहा, ‘टिप समझकर रख लो!’ आवाज़ पहचान में आई — वो मेरा कॉलेज का दोस्त मुनिस्वामी था, जिसे मैं अक्सर चिढ़ाता था। उसने कहा, ‘बहुत अकड़ दिखाते थे, अब देखो हालत!’ मैं उन बोरियों के सहारे टिक गया और रो पड़ा। ज़िंदगी में पहली बार मैं रोया था।”



अपनी बात आगे बढ़ाते हुए रजनीकांत ने कहा कि यह घटना उनकी विनम्र शुरुआत, संघर्ष और मेहनत की गरिमा की याद के रूप मेंआज भी उनकी आत्मा में अंकित है। ऐसे में आज जब वे कूली में एक ऐसे कुली का किरदार निभा रहे हैं, जो हिम्मत और जज़्बे की मिसाल है, तो रील और रियल के बीच का रिश्ता साफ़ नज़र आ रहा है।


बता दें कि 'कुली – द पावरहाउस' अपनी रिलीज़ से पहले ही देशभर में जबरदस्त हलचल मचा रही है। ₹400 करोड़ बजट की इस मेगा-प्रोडक्शन में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आमिर ख़ान, नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, सौबिन शाहीर और श्रुति हासन जैसे सितारे शामिल हैं।


सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी और विक्रम, लियो, कैथी और मास्टर जैसी फिल्मों के निर्देशक लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म, भारतीय एक्शन सिनेमा की परिभाषा बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.