Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

‘द ट्रायल सीज़न 2’ में सीक्रेटिव सना के किरदार में कुब्रा सैत

 ‘द ट्रायल सीज़न 2’ में सीक्रेटिव सना के किरदार में कुब्रा सैत 



शाहिद कपूर की ‘देवा’ और अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आ चुकीं कुब्रा सैत अब द ट्रायल सीज़न 2 में दिखाई देंगी। इस शो में वह काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी और इसका ट्रेलर आज लॉन्च किया गया।

सीज़न 2 में कुब्रा एक बार फिर सना शेख के किरदार में लौटी हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा—

“इस शो का हिस्सा बनकर सबसे ज़्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि ये मेरी ज़िंदगी का पहला सीज़न 2 है। अब तक मैंने जितने भी शो किए, या तो मेरा किरदार मर जाता था या फिर मेकर्स कभी सीज़न 2 बनाते ही नहीं थे। इसलिए मुझे फिर नई जॉब ढूंढनी पड़ती थी,” (कुब्रा हंसते हुए बोलीं)।

सीज़न 2 की जर्नी पर बात करते हुए उन्होंने कहा—

 “काजोल और जितेंद्र सेनगुप्ता जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करना मेरे लिए एक सम्मान और ज़िंदगी बदल देने वाला अनुभव रहा है। इस बार मुझे अपने परफॉर्मेंस को और ऊंचाई देने का मौका मिला है और यह सिर्फ हमारे डायरेक्टर उमेश बिष्ट की वजह से मुमकिन हुआ। वह बेहद गर्मजोशी से, विनम्रता और ज़मीन से जुड़े हुए इंसान हैं — उन्हीं की वजह से हम सब अपने इमोशंस को उस लेवल तक ले जा पाए, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।”




अपने किरदार सना शेख को लेकर कुब्रा ने कहा—

 “सना बहुत सीक्रेटिव है। और उसके इस सीक्रेट को जानने के लिए आपको सीज़न 2 देखना पड़ेगा। पहले सीज़न में नोयोनिका को सना में अपनी सच्ची दोस्त मिलती है, लेकिन इस बार सीज़न 2 में सना को अपनी सच्ची दोस्त नोयोनिका में मिलती है।”

वहीं, द ट्रायल सीज़न 2 के अलावा कुब्रा सैत वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ है जवानी तो इश्क होना है में भी दिखाई देंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.