Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शिल्पी शेट्टी के बाद अब मुद्दसर खान के निर्देशन में अक्षरा सिंह आई हैं “यूपी बिहार लूटने”

अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना “यूपी बिहार लूटने” ने रिलीज के साथ मचाया धमाल, शिल्पा शेट्टी के चार्ट बस्टर गाने का है यह रीक्रिएशन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मशहूर गाना “यूपी बिहार लूटने” को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. इस गाने को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुद्दसर खा ने सुपर स्टार अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है. गाने की मेकिंग बेहद अलग अंदाज में हुई है. इस डांस नंबर ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है. अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को टी-सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने में मुद्दसर खान ने अक्षरा सिंह को धांसू लुक दिया है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है और इसकी खूब वाहवाही भी हो रही है. मालूम हो कि साल 1999 में आई फिल्म “सूल” का चार्ट बस्टर गाना “यूपी बिहार लूटने” ने धूम मचा दी थी. इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था और अब शुरूआती रुझान में वही जादू अक्षरा सिंह से भी देखने को मिल रहा है.
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=QnpVUjjDdVU गाना “यूपी बिहार लूटने” को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने को लेकर मैं बेहद खुश हूँ. हमने एक सुपर हिट गाने को रीक्रिएट किया है, तो इसको लेकर एक चैलेंज भी था. लेकिन मुद्दसर खान की टीम के साथ मिलकर हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है. उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी. अक्षरा ने इस गाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब #UpBiharLootane का इंतजार खत्म हुआ, और अब यह आपकी डांसिंग स्पिरिट धुन को प्रज्वलित करने के लिए तैयार है.
अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर एक और पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि गाना अब यूट्यूब पर आ गया है, अपना प्यार दें. आशा है कि आप सभी को “यूपी बिहार लूटने” का नया अनुभव पसंद आएगा. मेरे पसंदीदा मुद्दसर खान की अद्भुत कोरियोग्राफी. आपसे हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है मेरे दोस्त. गाने की पूरी टीम को धन्यवाद जिन्होंने मुझे बेहतर करने में मदद की. अक्षरा ने कहा कि गाना कमाल है, लोग इसे सुनकर धमाल मचाने वाले हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.