अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म सुखी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । इस ट्रेलर को दर्शक , प्रसिध्दी माध्यम तथा फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं । इस ट्रेलर में कहानी सुखप्रीत यानी ‘ सुखी ’ की जिंदगी को दिखाया है , भावभावना से ओतप्रोत , कौटुंबिक फिल्म । पर्दे पर ये मूवी 22 सितंबर को रिलीज होगी ।
इस ट्रेलर में कहानी 38 साल की सुखप्रीत यानी ‘सुखी’ की जिंदगी को दिखाया है। सुखी यानी शिल्पा शेट्टी अपने परिवार की एक-एक जरूरत का ध्यान रखती है। बच्चों के स्कूल के लंच से लेकर ससुर के गोलियों तक सब कुछ सुखी करती है। परिवार के हर एक सदस्य के काम करने वाली , जिम्मेदारी के बोझ के नीचे दबी सुखी हमे देखणे मिलती है /
एक दिन वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से थक जाती है और अपने तरीके से अपनी जिंदगी को जीना का सोचती है और अपने परिवार को कुछ दिनों के लिए छोड़कर दिल्ली आ पहुंचती है। जहां वो अपनी सभी सहेलियों से मिलती है। अब आगे की लाइफ में सुखी के साथ क्या होता है ये देखने के लिए 22 सितंबर को फिल्म देखनी होगी।
" सुखी " मे नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर अमित साध, कुशा कपिला दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल और चैतन्य चौधरी भी नजर आएंगे। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। इसके अलावा सुखी का निर्देशन यंग डायनॅमिक सोनल जोशी ने किया है और इसे जोशी, राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखा है। ये फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस दौरान लागले लिफ्ट से लेकरं थियेटर तक आने तक ढोल ताशा से शिल्पा , टीम का स्वागत किया / शिल्पा ने सेट पर भांगड़ा भी किया।
फिल्मी दुनिया में अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कई बुक लिखे हैं , चॅनल पर योगा के गुर सिखाये हैं / शिल्पा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले शिल्पा शेट्टी साल 2021 में भाग्याश्री के बेटे के साथ फिल्म निकम्मा में भी नजर आई थीं. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब शिल्पा शेट्टी अपनी इस फिल्म से एक हाउस वाइफ के किरदार में धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार हैं.
ट्रेलर की विशेषतः
सामने आए ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिल्पा शेट्टी (सुखी) कैसे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में खुद को ही भूल गई हैं. पूरा दिल घर की जिम्मेदारियों में वह अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं. फिर एक दिन अचानक उनकी फ्रेंड्स मिलकर कहीं बाहर ट्रिप जाने का प्लान करते हैं और सुखी उसे जाने से मना करते हुए कहता है कि बच्चे का एग्जाम है और तुम्हें बाहर घूमने जाने की लगी है, ये सुनकर शिल्पा हैरान हो जाती हैं और फ्रेंड के साथ ट्रिप पर निकल जाती हैं. कॉमेडी से भरपूर इस ट्रेलर को देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी.
बता दें कि ‘सुखी’ की कहानी आपके दिल को छू लेगी. खासतौर पर हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी से हर वो महिला रिलेट कर पाएगी जो घर की जिम्मेदारियों में अपने खुद के जीवन के बारे में सोचना भूल गई हैं. सुखप्रीत कालरा उर्फ ‘सुखी’ एक 38 वर्षीय पंजाबी हाउसवाइफ जो 20 साल बाद अपने स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती हैं



