Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अभिषेक कपूर की कल्ट म्यूजिकल "रॉक ऑन" की 15वीं वर्षगांठ!

 डायरेक्टर अभिषेक कपूर की कल्ट क्लासिक "रॉक ऑन" के 15 वर्ष पूरे!


सुप्रसिद्ध फिल्म 'रॉक ऑन' आज अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रही है, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। यह एक ऐसी फिल्म है जो फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर के लिए विशेष महत्व रखती है, जो इसे प्यार से अपने "दिल के सबसे करीब" रचना कहते हैं।


साल 2008 में रिलीज़ हुई, रॉक ऑन सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक सांस्कृतिक घटना थी, जिसने संगीत और फ़िल्म पसंद करने वालों को समान रूप से प्रभावित किया। दोस्ती, सपनों और संगीत की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में एक ऐसी कहानी दिखाई गई, जिसने पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया।



फ़िल्म के 15 साल पूरे होने के अवसर पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कहा, "15 साल बीत गए, मानो कल की ही बात हो.. रिलीज़ के बाद से हर साल इसी दिन फिल्म का जश्न दर्शकों द्वारा मनाया जाता है, जिन पर फ़िल्म ने एक अमिट छाप छोड़ी है। पिछले कुछ वर्षों में 'रॉक ऑन' ने जो पहचान और सम्मान अर्जित किया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा.."


म्यूजिक इंडस्ट्री के दृश्य को बदलते हुए, यह फिल्म उन कहानियों को कहने में सफल साबित हुई, जिन्होंने परंपरा को तोड़ने का साहस दिखाया। "रॉक ऑन" दिल को छू लेने वाली धुनों और मनोरम कहानी के माध्यम से आज एक कल्ट के रूप में जानी जाती है। जो लगातार प्रेरणा जगाती है और उभरते दर्शकों के साथ जोड़ती है। रॉक ऑन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, जो एक्टर अर्जुन रामपाल को उनके प्रदर्शन के लिए मिला और बेस्ट फ़िल्म के दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते।


निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फ़िल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में एक बड़ा नाम है। फ़िल्म के गाने आज भी लोगों के बीच उसी तरह की लोकप्रियता का लुफ्त उठाते हैं, जो आज से 15 साल पहले रिलीज़ के वक़्त उनकी प्लेलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाकर उठाते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.