नई दिल्ली :
शुरूआती आंकड़ों (Koimoi) की मानें तो सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किसी का भाई किसी की जान ने रिलीज के तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25-27 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 66.59-68.59 करोड़ हो गया है. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दो दिनों में 41.56 करोड़ कमाए. अपने ओपनिंग डे के कलेक्शन के साथ किसी का भाई किसी की जान सलमान खान की ईद रिलीज फिल्मों में दूसरे सबसे कम ओपनर के रूप में सामने आई.
ईद पर सलमान खान की फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन पर एक नजर डालें:
वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में भाईजान दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं. फिल्म का असली टेस्ट वीकडेज पर होना बाकी है. उम्मीद की जी रही है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.